ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न कोतवाली पुलिस ने लावारिस बोलेरो से जब्त की 138 लीटर अवैध बियर, कीमत ₹33 हजार से अधिक अज्ञात चालक पर मामला दर्ज

 

सिंगरौली -जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बैढ़न पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जायका होटल के पास घेराबंदी कर एक लावारिस बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध बियर जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 138 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33,120 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए जायका होटल के पास रेड कार्रवाई की। मौके पर रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी क्रमांक MP53CA1351 खड़ी पाई गई।

जब पुलिस टीम गाड़ी के पास पहुंची तो वाहन के सभी गेट खुले थे और उसमें कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। जब पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो गाड़ी के पिछले हिस्से में खाकी रंग की 12 कार्टन (कागज की पेटी) रखी हुई मिलीं।

इनमें से 11 पेटियों में 24-24 नग केन और 1 पेटी में 12 नग केन, इस तरह कुल 276 नग बियर (कुल 138 लीटर) बरामद की गई।

 

 

अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

 

गवाहों के समक्ष पुलिस ने बरामदशुदा अवैध बियर और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (MP53CA1351) को जब्त कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस टीम अब गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

यह पूरी कार्रवाई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी बैढ़न व उनकी टीम द्वारा की गई।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक उदयचंद करिहार, सहायक उपनिरीक्षक मुनीन्द्र देव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश बागरी और प्रधान आरक्षक आशीष त्रिपाठी की भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button