ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गैस-सीवर लाइन का कार्य अंतिम चरण में, सड़क निर्माण को मिलेगी गति

 

 

सिंगरौली -वैढ़न-विन्ध्यनगर मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चल रहा गैस एवं सीवर लाइन बिछाने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर कार्य तेज गति से जारी है और निर्माण एजेंसियां शेष कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई हैं।

 

जानकारी के अनुसार, गैस और सीवर लाइन के कार्य के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब अधिकांश हिस्सों में पाइपलाइन बिछाने का काम अंतिम रूप ले रहा है। इससे सड़क निर्माण कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। यदि यह कार्य समय रहते पूरा कर लिया गया होता तो सड़कें पहले ही बनकर तैयार हो चुकी होतीं, लेकिन अब लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है।

शहर के विभिन्न मार्गों पर सड़क निर्माण कार्य भी गति पकड़ रहा है, जिससे आम नागरिकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस-सीवर लाइन का कार्य पूरा होते ही सड़क निर्माण में आ रही बाधाएं दूर होंगी और मुख्य मार्ग बेहतर यातायात सुविधा के साथ आमजन के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।

 

नागरिकों ने संबंधित विभागों से शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर सड़क निर्माण कार्य में और तेजी लाने की मांग की है, ताकि शहर को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

Author

Related Articles

Back to top button