बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा, धर्मांतरण के आरोपों की जांच शुरू

जबलपुर। शहर के सुहागी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर पहुंचकर धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

वहीं, पुलिस के अनुसार कुछ महिलाओं ने स्कूल परिसर में बने चर्च में धर्मांतरण कराए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि स्कूल परिसर में चर्च संचालन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

अधारताल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संबंधित संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Author

Related Articles

Back to top button