ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई; गिट्टी और रेत से लदे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली ;/जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 30-31 मई 2026 को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान गिट्टी और रेत का बिना वैध अभिवहन पास (रॉयल्टी पास) के अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर कुल 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया है।

कार्रवाई के तहत गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना बरगवां में खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार, बिना वैध पास के रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP66A1684) तथा 1 बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। इस प्रकार कुल 4 वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अनुसार, इन सभी जब्तशुदा वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत आगामी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर गौरव बैनल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनिज कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button