लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सिंगरौली। लोकमाता अहिल्या वाई होल्कर की 301वीं जयंती नौगढ़ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर हनुमान मंदिर परिसर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति, धर्म, जनकल्याण एवं सुशासन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए लोकहितकारी कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण भी किया गया तथा जयकारों के साथ जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जून माह में नौगढ़ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसी अवसर पर चितरंगी में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हम लोग सैकड़ों लोग शामिल होने के लिए जा रहे हैं
ये रहे शामिल वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल, संभाग अध्यक्ष मानप्रसाद पाल, जिला अध्यक्ष पंकज पाल, सोहनलाल पाल, प्रदेश सचिव अपना दल शिवशंकर पाल, रामनरेश पाल, रामलक्ष्मण पाल, राजेश पाल, अभिमन्यु पाल, विजय पाल, नीलेश पाल, भगवान दास पाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













