बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मारुति फ्रोंक्स कार को टक्कर मारने वाले रेत लोड हाइवा पर कार्रवाई

बिना नंबर का हाइवा जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज; अवैध रेत परिवहन की भी जांच

सिंगरौली। मारुति फ्रोंक्स कार को टक्कर मारकर दुर्घटना कारित करने वाले रेत लोड हाइवा और उसके चालक के विरुद्ध नवानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। बिना पंजीयन नंबर के संचालित हो रहे हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल एवं पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, फरियादी राकेश कुमार पाण्डेय (53), निवासी कथुरा, हाल निवासी सेक्टर-बी दुधीचुआ ने 30 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मई की सुबह करीब 9:15 बजे वह अपनी मारुति फ्रोंक्स कार से परिवार सहित कथुरा से दुधीचुआ जा रहे थे। इसी दौरान माजन खुर्द के पास पीछे से आ रहे नीले-सफेद रंग के टाटा सिग्ना 3525 टीके हाइवा ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।

फरियादी की शिकायत पर थाना नवानगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 125(क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा पर कोई पंजीयन नंबर अंकित नहीं था और उसमें रेत का परिवहन किया जा रहा था।

सहायक खनिज अधिकारी द्वारा जांच में वाहन के जरिए अवैध रूप से खनिज रेत परिवहन किए जाने की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद हाइवा को जब्त कर नियमानुसार थाना नवानगर परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सेंगर, आरक्षक दिलीप धाकड़ एवं आरक्षक अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button