ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सिंगरौली। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लंघाडोल थाना क्षेत्र के साजावार तिराहे स्थित जिओ टावर के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।

मृतक की पहचान अम्बर सिंह (30 वर्ष) निवासी धनगढ़, टोला ओड़गड़ी के रूप में हुई है। वहीं घायल जवाहिर सिंह (31 वर्ष) निवासी धनगढ़, टोला ओड़गड़ी का जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर वैढ़न में उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति से जा रही थी। साजावार तिराहे के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान घटनास्थल से गुजर रहे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महमूद खान एवं उनके सहयोगी शिव प्रसाद शाह ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button