एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 की बालिकाओं का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम)-2026 के अंतर्गत शामिल पांच बालिकाओं का जन्मदिन मंगलवार को विशेष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जागृति साकेत, विद्या शाह, अंशिका पांडेय, नैन्सी वर्मा एवं संजना कुमारी के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एम. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा), चित्रलेखा साहा, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ), उमा सुरेश, प्रभारी (बाल भवन), निशी सिन्हा, प्रभारी (कल्याण प्रकोष्ठ) तथा शिल्पा कोहली, महासचिव (सुहासिनी संघ) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इसके अलावा रूमा डे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
सभी अतिथियों ने जन्मदिन मनाने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और सफल जीवन की कामना की। हर्ष, उल्लास और आत्मीयता से परिपूर्ण यह आयोजन जेम-2026 की बालिकाओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। कार्यक्रम ने बालिकाओं को स्नेह, प्रोत्साहन और अपनत्व का संदेश देते हुए उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की।













