ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने वार्ड-39 वैढ़न में वितरित कीं मच्छरदानियां और सैनिटरी पैड

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्ड-39, वैढ़न में जरूरतमंद लोगों के बीच 300 मच्छरदानियों और 200 सैनिटरी पैड का वितरण किया। यह कार्यक्रम समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण और महिलाओं में स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वितरण कार्यक्रम उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) माहताब आलम की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानियां उपलब्ध कराई गईं, वहीं महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए सैनिटरी पैड वितरित किए गए।

लाभार्थियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए एनटीपीसी विंध्याचल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित होती हैं।

एनटीपीसी विंध्याचल स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। यह पहल भी जनकल्याण और सामाजिक विकास के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Author

Related Articles

Back to top button