ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खम्हरिया में 10 लाख रुपये की पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

सिंगरौली। ग्राम पंचायत खम्हरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के अंतर्गत महदेवा स्कूल से अजमेर सिंह के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शुभारंभ विधायक सिंगरौली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि पीसीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अभी कई अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। आवश्यक स्थलों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच रामदीन शाह, शक्तिकेंद्र संयोजक ओमप्रकाश वैश्य, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button