कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से मुख्यमंत्री का किया विरोध प्रदर्शन

सिंगरौली। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार शाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान ‘रिंकू’ के नेतृत्व में गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें और आपत्तियां रखीं।
विरोध प्रदर्शन में सेवा दल के मुख्य संगठन रूपेश पांडे, जिला कांग्रेस महामंत्री रामसागर शाह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव रामदास साह, मंडलम अध्यक्ष ढोटी रामचंद्र शाह, सुदामा साकेत, अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णमासी सोनी, रामनिवास तिवारी, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष मोनिस खान तथा एनएसयूआई नेता खलीफा पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी।













