बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मालवीय नगर रेस्टोरेंट आग हादसा, 21 की मौत, अधिकांस मृतक विदेशी नागरिक

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को लगाया गया।

पुलिस और आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान और राष्ट्रीयता की पुष्टि का काम चल रहा है।

राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

Author

Related Articles

Back to top button