ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने की समय सीमा बैठक में एनसीएल परियोजनाओ से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रो की समीक्षा

सिंगरौली/कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समय सीमा बैठक में प्राप्त पत्रों और लंबित प्रकरणों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने एन.सी.एल. की गोरबी ब्लॉक-बी, जयंत एवं निगाही परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यरत ओ.बी. कंपनियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि शासन के नियमानुसार और पूर्व में निर्धारित मापदंडों के तहत स्थानीय नागरिकों को रोजगार मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित कंपनियां अपने द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची तत्काल श्रम विभाग को उपलब्ध कराएं। श्रम विभाग इस सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया और निर्धारित मापदंडों के अनुसरण की बारीकी से जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच दल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए कलेक्टर ने कंपनियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को समय पर निर्धारित वेतन और पी.एफ. का भुगतान करें।

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन पात्र नागरिकों को पेंशन दी जा रही है, उन्हें समय पर पेंशन का भुगतान किया जाए। बैठक में प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास और कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, विस्थापन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन करते हुए तय शर्तों के अनुसार मुआवजे का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, श्रम निरीक्षण राहुल प्रधान सहित संबंधित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button