ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य सचिव श्री जैन ने लगाया नीम का पेड़

भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय वल्लभ भवन परिसर में नीम का पेड़ लगाया। मुख्य सचिव श्री जैन ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पर्यावरण की रक्षा और अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने भी आंवले का पौधा लगाया। इस अवसर पर मंत्रालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।

Author

Related Articles

Back to top button