ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का स्थापना दिवस कल, राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला की उपस्थिति में निकाली जाएगी रैली, होगा आमसभा

सिंगरौली। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 7 जून को सिंगरौली जिले में एक विशाल एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2013 में स्थापित पार्टी अपने स्थापना दिवस को प्रत्येक वर्ष उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाती आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष का संभागीय स्थापना दिवस समारोह विशेष रूप से सिंगरौली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सीधी, रीवा, मऊगंज एवं सिंगरौली जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की प्रमुख विशेषता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला तथा राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके मार्गदर्शन में पार्टी की भावी रणनीतियों, संगठन विस्तार तथा जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन के तहत दोपहर 3 बजे माजन मोड़ से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के झंडों और नारों के साथ कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

 

इसके पश्चात शाम 5 बजे रामलीला मैदान में आमसभा आयोजित होगी, जहां पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेगें। पार्टी पदाधिकारियों ने चारों जिलों के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। स्थापना दिवस समारोह को संगठन की एकता, शक्ति और जनसंपर्क के महापर्व के रूप में देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button