मुख्यालय समेत विभिन्न मंडलों की नियमित बैठकें आयोजित
बैठकों के साथ-साथ पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों के हुए आयोजन

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के विभिन्न मंडलों की नियमित बैठकें जारी हैं। 5 जून को मुख्यालय मंडल बैढ़न समेत तियरा, बरगवां मंडलों की कामकाजी बैठकें सम्पन्न हुईं।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर जारी नियमावली के अनुसार प्रत्येक मास से 7 तारीख तक मंडलों की बैठकें आयोजित करना अनिवार्यता मे शामिल है जिसके क्रम में जिले के समस्त मंडलों की बैठकें सम्पन्न हो रही हैं। इन बैठकों मे पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रुप रेखा बनाई जाती है तथा सांगठनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किये जाने का मार्ग तैयार होता है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह स्वयं इन बैठकों में उपस्थित हुए तथा सांगठनिक कसावट के साथ कार्यों की समीक्षा की। मंडल की बैठकें में संबंधित मंडलों के प्रभारी, अध्यक्ष समेत पूरी मंडल कार्यकारिणी एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
संगठन द्वारा मंडलों की बैठकों के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक मंडल मे एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण किया गया तथा रोपित पौध के संरक्षण हेतु विशेष कार्यकर्ता को अधिकृत किया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण रक्षा हेतु अधितम पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है किंतु ये केवल दिखावे के लिए न हो। हमारे द्वारा लगाया गया पौध एक विकसित वृक्ष के रूप में तैयार हो तभी हमारे उद्देश्यों की पूर्ति होगी। प्रत्येक वृक्ष के रोपड़ के पश्चात उसके संरक्षण की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता अपने ऊपर ले तथा उसकी देखभाल कर उसको विकसित वृक्ष का रूप प्रदान करे ये संगठन का निर्देश है और इसे हमें पूरा ही करना है।













