ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
रविवार 7 जून को सांसद कार्यालय पर जनदर्शन कार्यक्रम

सिंगरौली- लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा इस बार 7 जून रविवार को सांसद कार्यालय पर जनदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे। सांसद सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन मे क्षेत्र से आये तमाम नागरिक एवं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा समाधान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।
सांसद प्रत्येक मास मे एक बार जिले मे जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित रहते हैं जहां कोई भी नागरिक उनसे मिल अपनी समस्याओं को रख सकता है जिसके निराकरण की उचित व्यवस्था सांसद कार्यालय से की जाती है।उपरोक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा ने मीडिया को दी।













