ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी समूह ने चलाया पौधरोपण व जागरूकता अभियान

सिंगरौली,। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा सिंगरौली जिले में व्यापक पौधरोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए समूह ने सुलियारी, धिरौली और गोंडबहेरा-उज्जैनी खदान क्षेत्रों में 5,000 से अधिक पौधे रोपे। साथ ही महिलाओं एवं ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण कर हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
रोपित पौधों में नीम, अमलतास, महुआ, जामुन, आम, अर्जुन और साल जैसे फलदार एवं छायादार पौधे शामिल हैं। अदाणी समूह के अनुसार सुलियारी खदान क्षेत्र के आसपास पिछले दो वर्षों में दो लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

 

इसके अलावा गोरा, पचौर, तलवा और उज्जैनी गांवों में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विश्व पर्यावरण दिवस के तहत अदाणी फाउंडेशन और पर्यावरण विभाग द्वारा खनुआ स्थित डीएवी स्कूल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से स्वच्छ और हरित भविष्य की आवश्यकता को रेखांकित किया।

इसी क्रम में बजौड़ी गांव में स्वच्छता अभियान, जागरूकता सत्र और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बजौड़ी की सरपंच श्रीमती दुलमन्ती सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
अदाणी समूह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी तथा समाज को जागरूक बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button