ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रदर्शनी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवजीवन विहार सेक्टर-2 में युवा मंच नवजीवन विहार, जिला विज्ञान प्रकोष्ठ सिंगरौली तथा वार्ड पार्षद श्रीमती श्यामला वर्मा के सहयोग से पर्यावरण प्रदर्शनी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामनिवास शाह ने किया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक शरद कुमार पाण्डेय की पुस्तक ‘बिहान’ का विमोचन भी किया गया।

आयोजित प्रदर्शनी में जिले के 15 से अधिक विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषयक चित्रों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक, गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक किया। विधायक रामनिवास शाह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों की विज्ञान एवं कला के प्रति जागरूकता की सराहना की।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती श्यामला वर्मा द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुमारी रेशमा खातून एवं अनुपम सेन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता अवनीश दुबे ने किया। जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र कौर थापर ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि युवा मंच की संरक्षक साधना शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जगत नारायण वर्मा, पीएम श्री विद्यालय विंध्यनगर के प्राचार्य ओमप्रकाश प्रजापति, प्रधानाध्यापक ललित शाह सहित अनेक शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा मंच नवजीवन विहार के सदस्यों और पूर्व छात्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Author

Related Articles

Back to top button