पाटन में नकली खाद बनाने और बेचने का आरोप, पुलिस-कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई घर से 22 बोरी कथित नकली खाद जब्त, किसानों की शिकायत पर हुई छापेमार कार्रवाई जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गाड़ाघाट में एक व्यक्ति के घर से 22 बोरी कथित नकली खाद जब्त की है। आरोप है कि आरोपी किसानों को इफको कंपनी के नाम पर नकली खाद बेच रहा था। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पाटन थाना पुलिस के अनुसार, कुछ किसानों ने शिकायत की थी कि प्रकाश बर्मन नामक व्यक्ति इफको ब्रांड के नाम पर कथित नकली खाद बेच रहा है। किसानों का आरोप है कि इस खाद के उपयोग से उनकी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग की एसडीओ इंदिरा त्रिपाठी और पाटन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह आरोपी के घर पर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान घर से 22 बोरी कथित नकली खाद बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रकाश बर्मन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कृषि विभाग ने जब्त खाद के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से प्रमाणित और अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद खरीदने की अपील की गई है।
घर से 22 बोरी कथित नकली खाद जब्त, किसानों की शिकायत पर हुई छापेमार कार्रवाई

जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गाड़ाघाट में एक व्यक्ति के घर से 22 बोरी कथित नकली खाद जब्त की है। आरोप है कि आरोपी किसानों को इफको कंपनी के नाम पर नकली खाद बेच रहा था। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पाटन थाना पुलिस के अनुसार, कुछ किसानों ने शिकायत की थी कि प्रकाश बर्मन नामक व्यक्ति इफको ब्रांड के नाम पर कथित नकली खाद बेच रहा है। किसानों का आरोप है कि इस खाद के उपयोग से उनकी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग की एसडीओ इंदिरा त्रिपाठी और पाटन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह आरोपी के घर पर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान घर से 22 बोरी कथित नकली खाद बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी प्रकाश बर्मन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कृषि विभाग ने जब्त खाद के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से प्रमाणित और अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद खरीदने की अपील की गई है।













