बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

108 एंबुलेंस चालक भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन एनसीएल ग्राउंड में उमड़े सैकड़ों अभ्यर्थी

सिंगरौली। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई। तीन दिवसीय भर्ती अभियान के पहले दिन एनसीएल ग्राउंड में सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।

भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। दस्तावेज जांच के बाद उम्मीदवारों की ड्राइविंग दक्षता परखी गई। इसके लिए 108 एंबुलेंस वाहनों को ग्राउंड में चलवाकर वाहन संचालन क्षमता का परीक्षण किया गया।

पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई। भर्ती स्थल पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। आगामी दो दिनों तक भी दस्तावेज सत्यापन एवं ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया जारी रहेगी।
108 एंबुलेंस सेवा के लिए योग्य एवं अनुभवी चालकों के चयन के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button