बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के निवास पर वरिष्ठ नेताओं का हुआ आगमन

 

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के निवास पर मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

राजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि उनके निवास पर रीवा संभाग के संगठन प्रभारी विजय दुबे, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री राधा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र त्रिपाठी एवं गिरीश द्विवेदी, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय तथा जिला महामंत्री विक्रम सिंह और योगेंद्र द्विवेदी का आत्मीय आगमन हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

राजेंद्र सिंह परमार ने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Author

Related Articles

Back to top button