बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में एसपी षियाज़ के.एम. ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कई शिकायतों का मौके पर समाधान, शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, धोखाधड़ी, मारपीट और अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक से विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं के शीघ्र एवं संवेदनशील निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी चितरंगी सुदेश तिवारी, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है और आगे भी यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button