बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राजस्व निरीक्षक शिवनंदन सिंह बने नायब तहसीलदार, क्षेत्र में खुशी का माहौल

सिंगरौली। दुधमनिया तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक शिवनंदन सिंह के नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने से चितरंगी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शुभचिंतकों, मित्रों, परिजनों और क्षेत्रवासियों का बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

चितरंगी निवासी शिवनंदन सिंह ने अपने शासकीय सेवा जीवन की शुरुआत पटवारी के रूप में की थी। कार्यकुशलता, अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के दम पर वे राजस्व निरीक्षक बने और अब पदोन्नति प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद तक पहुंचे हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

शिवनंदन सिंह का विवाह पूर्व विधायक स्वर्गीय पतिराज सिंह की पुत्री सरस्वती सिंह से हुआ है। सरस्वती सिंह चितरंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) सिंगरौली की जिलाध्यक्ष हैं।

पदोन्नति पर शिवनंदन सिंह ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास उन्हें नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित और प्रशासनिक दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button