बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मंत्री लखन पटेल से वापस लिया गया पशुपालन विभाग, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रखा अपने पास

अब लखन पटेल संभालेंगे सिर्फ आनंद विभाग की जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पास रखेंगे। इसके बाद लखन पटेल के पास अब केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रह गई है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मंत्री लखन पटेल को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया था, जहां मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक हुई। इसी दौरान पशुपालन विभाग का प्रभार वापस लेने को लेकर चर्चा हुई।

विभाग वापस लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास अब कुल 11 विभाग हो गए हैं। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग शामिल हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब मंत्री लखन पटेल केवल आनंद विभाग के मंत्री के रूप में कार्य करेंगे। हालांकि विभाग परिवर्तन के कारणों को लेकर सरकार की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री समय-समय पर प्रशासनिक और विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव करते रहे हैं। इसी क्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग अब सीधे मुख्यमंत्री के अधीन रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button