सिंगरौली नगर निगम चुनाव: पार्षद पद के 29 अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की सुनवाई अब 20 अगस्त को

सिंगरौली /मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली के आम निर्वाचन जुलाई 2022 में पार्षद पद के 29 अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों पर अंतिम निर्णय हेतु सुनवाई की तिथि में संशोधन किया गया है। अपरिहार्य कारणों से 16 जुलाई 2026 को होने वाली पूर्व निर्धारित सुनवाई को स्थगित करते हुए अब नई तिथि 20 अगस्त 2026 तय की गई है।
यह अंतिम सुनवाई 20 अगस्त को अपरान्ह 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय सिंगरौली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। यदि कोई अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसका अधिकृत प्रतिनिधि अपने पूरे मूल अभिलेखों और प्राधिकार-पत्र के साथ वी.सी. में शामिल हो सकता है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को अधूरी तैयारी के बजाय पूरे रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
इस सुनवाई के दायरे में नगर पालिक निगम सिंगरौली के विभिन्न वार्डों के कुल 29 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें मनोज श्रीवास्तव, सीमा झा, सीतादेवी प्रजापति, प्रियंका शाह, कृष्णा कुशवाहा, प्रेमला शाह, संतोषी देवी, मुन्नीदेवी राममिलन, सुनीता रमेश शाह, रामरती शिवसागर, शीला पाण्डेय, अंकित जायसवाल, फूल कुमारी कोल, अंजली भारती, मीना कुमारी साकेत, प्रमांसु दुबे, सुशील शर्मा, नीरज कुमार सिंह, पंचकन्या सिंह, दीपिका सिंह, रामकुमार शाह, पी.एन. शाह, वंश गोपाल पटेल, रमाकांत सुशीला शुक्ला, राधा शुक्ला नीरज शुक्ला, राजकुमारी यादव, रामरती, श्यामवती देवी तथा श्याम सुन्दर विश्वकर्मा शामिल हैं।













