शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना में युवा संगम रोजगार मेला 21 जुलाई को

सिंगरौली, / जिला प्रशासन के तत्वावधान में आगामी 21 जुलाई को शासकीय आई.टी.आई. सिंगरौली में सुबह 10ः30 से शाम 4 बजे तक युवा संगम रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार कार्यालय, एमएसएमई विभाग और शासकीय आई.टी.आई. द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मेले में 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन, आई.टी.आई. और बी.टेक पास तथा 18 से 35 वर्ष आयु के युवा भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र की कंपनियों के नियमानुसार वेतनमान दिया जाएगा। इस मेले में अडानी पॉवर, रिलायंस सासन, हिंडाल्को, एस.आई.एस. सिक्योरिटी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य युवाओं का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक दस्तावेज, दो फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड और जीवित रोजगार पंजीयन लेकर शामिल हो सकते हैं। मेला पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। युवा दिए गए ऑनलाइन लिंक या बार कोड से एडवांस रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय या दूरभाष नंबर 07805-233248 पर संपर्क करें।













