बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीनानाथ तिवारी का निधन, श्रद्धालुओं में शोक की लहर

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीनानाथ तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ थे और शहर के मिश्रा नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पंडित दीनानाथ तिवारी लंबे समय से बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे थे। वे अपनी सरलता, धार्मिक आस्था और सेवाभाव के कारण श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत सम्मानित थे। उनके सान्निध्य में वर्षों से हजारों श्रद्धालु धार्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पंडित दीनानाथ तिवारी के निधन को धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, धार्मिक सेवा और समाज के प्रति समर्पण लंबे समय तक श्रद्धालुओं की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button