बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

MRF टायर वारंटी क्लेम में लापरवाही का आरोप, ग्राहक ने कंपनी से की जांच की मांग

तीन टायरों में एयर बबल की शिकायत, फ्रेंचाइजी पर निस्तारण नहीं करने का आरोप

सिंगरौली। गुरुद्वारा रोड निवासी ग्राहक सुनील कुमार सोनी ने MRF टायर के वारंटी क्लेम मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कंपनी को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। ग्राहक ने अधिकृत फ्रेंचाइजी पायनियर टायर्स पर वारंटी प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और शीघ्र समाधान की मांग की है।

सुनील कुमार सोनी का कहना है कि पिछले करीब आठ वर्षों से वह MRF टायर का उपयोग कर रहे हैं। पहली बार उनके टायर में एयर बबल (Air Bubble) की समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्होंने वारंटी क्लेम के तहत टायर फ्रेंचाइजी के पास जमा किया, लेकिन लंबे समय बाद भी उसका कोई समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे टायर में भी इसी तरह की समस्या आई। 24 अक्टूबर 2025 को उनसे 2 हजार रुपये जमा कराकर दूसरा टायर उपलब्ध कराया गया, लेकिन खराब टायर अब तक फ्रेंचाइजी के पास ही रखा हुआ है। ग्राहक का आरोप है कि तीसरे टायर में भी एयर बबल की शिकायत आने पर जब वह वारंटी क्लेम के लिए पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि वारंटी क्लेम का फॉर्म उपलब्ध नहीं है।

ग्राहक ने आरोप लगाया कि उनके दो खराब टायर अब भी फ्रेंचाइजी के पास रखे हैं, लेकिन उन्हें न तो कोई लिखित रसीद दी गई और न ही क्लेम की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

सुनील कुमार सोनी ने MRF कंपनी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वारंटी क्लेम का शीघ्र निराकरण कराने, संबंधित फ्रेंचाइजी की कार्यप्रणाली की जांच करने तथा पूरे मामले में लिखित जवाब उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में फ्रेंचाइजी पक्ष का जवाब सामने नहीं आया है।

Author

Related Articles

Back to top button