बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह बोले— कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक समरसता के संदेश को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के बीच पहुंचकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल माड़ा के प्रभारी इकतीस चंद वैश्य, भाजपा मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Author

Related Articles

Back to top button