बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गोढ़वार गौशाला की वास्तविक स्थिति से कराया गया अवगत, सभी 108 गौवंश पूर्णतः स्वस्थ

सिंगरौली, : चितरंगी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोढ़वार गौशाला के संचालन के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को लेकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। विभाग के उपसंचालक ने बताया कि गौशाला की वास्तविक स्थिति की जांच के लिए डॉक्टरों का एक त्रिसदस्यीय दल गठित किया गया था, जिसमें डॉ. जीतेंद्र कुमार प्रजापती, डॉ. अनामिका विश्वकर्मा एवं डॉ. अंकिता मिश्रा शामिल थे। इस संयुक्त दल द्वारा 14 और 15 जुलाई 2026 को गौशाला का सघन निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद सभी 108 गौवंश पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। स्थानीय विभागीय कर्मचारियों द्वारा सभी पशुओं का नियमित टीकाकरण और डिवर्मिंग कार्य किया जा रहा है। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्ता का सूखा भूसा उपलब्ध है तथा हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 2 चरवाहे तैनात हैं, जो नियमित रूप से पशुओं को समीप के चारागाह में चराते हैं। इसके साथ ही वहां स्वच्छ पेयजल, गोबर-गौमूत्र और अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था पाई गई है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, विगत 3 महीनों में गौशाला में किसी भी गौवंश की बीमारी या दुर्घटना से अप्राकृतिक मृत्यु नहीं हुई है। गौशाला में पशुओं की मृत्यु होने पर डॉक्टरों के परीक्षण के उपरांत ही स्थापित नियमों के तहत सम्मानजनक शव निष्पादन किया जाता है। गोढ़वार गौशाला का संचालन मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड, भोपाल के दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप पूरी संवेदनशीलता से किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button