देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
इसरो में वैज्ञानिकों के इस्तीफों के बीच केंद्र सख्त, महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़े अधिकारियों के निकास पर बढ़ी निगरानी

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में हाल के महीनों में बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों के इस्तीफों की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण अंतरिक्ष परियोजनाओं से जुड़े वैज्ञानिकों के इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के मामलों पर सख्ती बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 100 से अधिक वैज्ञानिकों के संगठन छोड़ने के बाद अंतरिक्ष विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
14 जुलाई को जारी एक आंतरिक निर्देश के मुताबिक, गगनयान और अन्य रणनीतिक परियोजनाओं से जुड़े ग्रुप ‘ए’ के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों के इस्तीफे या वीआरएस आवेदन अब संबंधित केंद्र सीधे स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे सभी मामलों को अंतिम निर्णय के लिए अंतरिक्ष विभाग भेजा जाएगा।













