बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड अवैध रेत जब्त की है। कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धनहरा स्थित स्यार नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से माड़ा की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने माड़ा पेट्रोल टंकी के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर रेत से भरी ट्रॉली के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।पुलिस ने मौके से बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर, ट्रॉली और उसमें लदी अवैध रेत को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा, उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक अखिल साहू एवं आकाश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Author

Related Articles

Back to top button