ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र सघन चेकिंग के दौरान एक दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जप्त

भोपाल : विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत करवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, में जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न अंतरजिला एवं प्रमुख चेकिंग पॉइंटों का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवढ़ा चुंगी चेकिंग पॉइंट का आकस्मिक भ्रमण किया इसी दौरान एक कार सवार युवक के कब्जे से करीबन ₹15,00,000 नकद राशि बरामद की गई। मौके पर एसएसटी को सूचना देकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में गोराघाट चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग के दौरान एमपी-09-ZD-9082 स्कॉर्पियो वाहन से ₹21,19,000 नकद राशि बरामद की गई। वाहन स्वामी से राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार दतिया पुलिस द्वारा एक ही दिन में कुल ₹36,19,000 की नकद राशि बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दतिया पुलिस द्वारा विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रमुख मार्गों, अंतरजिला सीमाओं एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button