बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बेजुबान पशुओं की मदद को मिली नई ताकत, गौसेवा संस्थान को मिले 6 रेस्क्यू किट बैग

रेड क्रॉस सोसायटी की पहल से बढ़ेगी घायल और बीमार गौवंश के उपचार व बचाव कार्यों की रफ्तार

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य हादसों में घायल होने वाले बेजुबान पशुओं के त्वरित उपचार और रेस्क्यू कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी ने गौसेवा संस्थान सिंगरौली को बड़ी मदद उपलब्ध कराई है। संस्था की रेस्क्यू टीम को 6 विशेष प्रोफेशनल रेस्क्यू किट बैग प्रदान किए गए हैं।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव एस.डी. सिंह ने यह रेस्क्यू किट बैग गौसेवा संस्थान को सौंपे। बताया गया कि ये आधुनिक किट बैग विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाए गए हैं, जिनमें आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग होने वाली आवश्यक चिकित्सा सामग्री एवं रेस्क्यू उपकरण सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखे जा सकेंगे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि इन रेस्क्यू बैग के मिलने से दुर्घटनाग्रस्त, बीमार एवं असहाय पशुओं तक उपचार सामग्री पहुंचाने में सुविधा होगी। साथ ही रेस्क्यू टीम कम समय में अधिक प्रभावी तरीके से राहत कार्य कर सकेगी।गौसेवा संस्थान ने रेड क्रॉस सोसायटी एवं सचिव एस.डी. सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग सड़कों पर घायल होने वाले अनगिनत बेजुबान पशुओं के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उल्लेखनीय है कि गौसेवा संस्थान लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं में घायल मवेशियों, बीमार एवं बेसहारा गौवंश के उपचार, रेस्क्यू और संरक्षण का कार्य कर रहा है। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा और गौसेवा से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद पशुओं को समय पर उपचार और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button