किसान कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

किसान कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

चितरंगी, 18 जुलाई। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (ग्रामीण) के नेतृत्व में शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चितरंगी स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा गया।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा तीन लोगों का किया गया पुतला दहन।
चितरंगी पुलिस बनी रही मूक दर्शक।

जिला किसान कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम (एडवोकेट) ने कहा कि वर्तमान में खाद-बीज वितरण की ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं।

ज्ञापन में किसानों को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर समयबद्ध भुगतान, जिले में भूमि अधिग्रहण पर रोक तथा वर्षों से लंबित वनाधिकार दावों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।


किसान कांग्रेस ने बगदरा अभयारण्य क्षेत्र में वन एवं राजस्व सीमा विवाद का शीघ्र समाधान करने, सीमा विवाद स्पष्ट होने तक ट्रेंच खुदाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा राजस्व विभाग की कंप्यूटर एवं बंदोबस्त संबंधी त्रुटियों का विशेष अभियान चलाकर सुधार कराने की मांग की। साथ ही तहसीलों में खसरा एवं प्लॉट संबंधी त्रुटियों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित करने की भी मांग रखी गई।

ज्ञापन में लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के नाम पुनः जोड़ने, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन का कई माह से लंबित भुगतान तत्काल जारी करने, शासकीय भूमि पर पीढ़ियों से काबिज किसानों को व्यवस्थापन पट्टा देने तथा विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं एवं खनन क्षेत्रों से प्रभावित गांवों के विस्थापन को निरस्त करने की मांग भी शामिल रही।

इसके अतिरिक्त ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों को बिना मुआवजा दिए निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर प्रभावित लगभग 150 परिवारों को मुआवजा भुगतान के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की मांग की गई।

किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगामी दिनों में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

कार्यक्रम में सरस्वती सिंह जिला अध्यक्ष ग्रामीण,अशोक सिंह पैग़ाम जिला अध्यक्ष किसान,विजय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष आदिवासी,लल्ला राम पांडेय राजेश प्रताप सिंह,संकठा सिंह जिला संगठन महामंत्री,सुनील देव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर द्विवेदी लालता सिंह,राघो पाठक अनिल धर,विपुल धर,इसलामुद्दीन,जागेश्वर पाल शिव प्रसाद सिंह राजकुमार सिंह नागेंद्र यादव प्रशांत सिंह बादल देवीदयाल सिंह भूपेन्द्र सिंह नेबुल वैश्य अंकलाल पाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













