जीरकपुर में सरदार सिमरनजीत ढोला को जीत की बधाई

मनोज शर्मा, चंडीगढ़।। फिजिकल हैंडीकैप्शन पंजाब-चंडीगढ़ के सरपरस्त हरमेश कुरड़ी ने आज जीरकपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर सरदार सिमरनजीत ढोला, सुपुत्र सरदार राजिंदर सिंह ढोला, को नगर निगम (एमसी) चुनाव में आज़ाद उम्मीदवार के रूप में शानदार जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हरमेश कुरड़ी ने कहा कि जनता ने सरदार सिमरनजीत ढोला पर विश्वास जताकर उन्हें जनसेवा का अवसर दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वहीं, सरदार सिमरनजीत ढोला ने हरमेश कुरड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता द्वारा दिए गए समर्थन और विश्वास को वे अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।













