देश विदेशबड़ी खबर

चंडीगढ़ की पेयजल समस्या और मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट का मुद्दा सांसद मनीष तिवारी के समक्ष उठाया

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा एवं गुरविंदर सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने शहर में लगातार बनी हुई पेयजल समस्या को गंभीर विषय बताते हुए इसके शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की। इसके साथ ही मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट लगाने के लिए हाउसिंग बोर्ड विभाग को भेजी गई फाइल को जल्द आगे बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि लंबे समय से लंबित यह जनहित कार्य शीघ्र स्वीकृत होकर लोगों को राहत मिल सके।

इस दौरान मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी नीरज ने भी हाउसिंग बोर्ड से संबंधित अपनी समस्याओं से सांसद मनीष तिवारी को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से अनुरोध किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनकी प्रतिबद्धता है और पार्टी भविष्य में भी जनहित के प्रश्नों पर जनता की आवाज़ बनकर कार्य करती रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button