बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

लायंस क्लब विद्युत विहार का पारिवारिक वृक्षारोपण अभियान, 21 फलदार पौधे लगाए

परिवारों और बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, लगाए गए पौधों की देखभाल का जिम्मा भी संभाला

वैढ़न। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब विद्युत विहार ने रविवार को स्काईलार्क पब्लिक स्कूल, कॉलेज रोड, घुरीताल रोड, वैढ़न परिसर में सत्र 2026-27 के द्वितीय पारिवारिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। अभियान में क्लब सदस्यों ने अपने परिवारों और बच्चों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, जामुन और आंवला सहित कुल 21 फलदार पौधों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

अभियान में क्लब अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव गौरव केशरी, सेवा अध्यक्ष नटवर दास अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यनारायण बंसल, मनीष शाह, मुड्डू सत्य श्रीनिवासन तथा जिला आईटी अध्यक्ष एस. पी. सिंह सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। इसके अलावा ओ. पी. बंसल, तारकेश्वर गुप्ता, अशोक उपाध्याय, सतीश चौरसिया, श्याम नारायण सिंह और अनिल सिंह ने भी पौधरोपण अभियान में सक्रिय योगदान दिया।

महिला सदस्यों में प्रतिभा सिंह, अंजली सिंह, बबली गुप्ता और स्वाति केशरी ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं बच्चों सुरभि सिंह, अक्षिता सिंह, आंशी केशरी, अंजिका सिंह और मनोमय सिंह ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

क्लब ने घोषणा की कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले सभी बच्चों को आगामी अधिष्ठापन समारोह में प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों के लिए हल्के नाश्ते एवं शरबत की व्यवस्था की गई।

Author

Related Articles

Back to top button