बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगाही खदान के पास 32 टन अवैध कोयला जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

संयुक्त टीम ने रेलवे लाइन के समीप लावारिस हालत में पकड़ा अवैध भंडारण, मोरवा थाने में रखा गया कोयला

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीएल निगाही परियोजना क्षेत्र के पास लगभग 32 टन अवैध कोयला जब्त किया है। कार्रवाई कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में की गई।

रविवार को सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में वन विभाग, एनसीएल सुरक्षा विभाग और खनिज अमले की संयुक्त टीम ने निगाही खदान क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान रेलवे लाइन से करीब 200 मीटर दूर लावारिस हालत में अवैध रूप से भंडारित कोयला मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 32 टन कोयला जब्त कर लिया।

जब्त किए गए कोयले को सुरक्षा की दृष्टि से मोरवा थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध भंडारण करने वालों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button