बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 60.79 बल्क लीटर मदिरा जब्त

तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

सिंगरौली, / कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त सरई अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर अवैध शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।आबकारी विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गौड़बहरा में आरोपी कैलाश यादव के किराना दुकान एवं रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान 50 नग देशी मदिरा प्लेन, 50 नग देशी मदिरा मसाला तथा 48 नग ली माउंट 6000 बीयर केन सहित कुल 42 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार 576 रुपये है, बरामद की गई।

इसी प्रकार ग्राम पुरेल एवं पठरीदा में आरोपी रामजी जायसवाल तथा रामनरेश बेस के किराना दुकानों पर दबिश देकर 34 नग देशी मदिरा प्लेन, 2 नग देशी मदिरा मसाला, 2 नग गोवा मदिरा, 3 नग ली माउंट बीयर बोतल तथा 20 नग ली माउंट बीयर केन सहित कुल 18.79 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार 370 रुपये है, जब्त की गई। दोनों कार्रवाइयों में कुल 60.79 बल्क लीटर अवैध मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 21 हजार 946 रुपये है, जब्त की गई। संबंधित तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक बहादुर सिंह, अनुज भुजिया एवं रीतिका चैकसे सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

Author

Related Articles

Back to top button