बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, पुलिस ने छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत संस्कार वैली और सरस्वती विद्यालय बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा जिलेभर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व में संस्कार वैली विद्यालय एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। छात्रों को गलत संगति और नशे की ओर आकर्षित करने वाले दबाव से बचने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में छात्राओं द्वारा नशामुक्ति पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली। सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाना जरूरी है।

Author

Related Articles

Back to top button