देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पेपर लीक पर सख्त संदेश: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा — पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोले प्रधानमंत्री, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने का दिया भरोसा नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट सहित विभिन्न परीक्षा पेपर लीक मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पेपर लीक रोकना केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संसद भवन स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक सुधार कर रही है, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर समाधान के लिए सहयोग करें। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, किरेन रिजिजू, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल सहित एनडीए के वरिष्ठ नेता और सांसद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर एनडीए की ओर से बधाई प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सुशासन, शिक्षा सुधार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

नई दिल्ली. मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है. यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है.

एनडीए की मंगल मिलन बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि सरकार ने हालिया पेपर लीक के मामलों को गंभीरता से लिया है और इस पर त्वरित कार्रवाई की है. देश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली में ऐसे पुख्ता और पारदर्शी इंतजाम कर रही है, जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए और सबको मिलकर इसका समाधान करना चाहिए.

बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे. इनसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक स्थल पर पहुंचे.

पीएम मोदी के सम्मान में बधाई प्रस्ताव

इस बैठक के दौरान, एनडीए के सभी सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर उनके सम्मान में एक बधाई प्रस्ताव पारित करेंगे. प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री का मुख्य संबोधन भी होगा. बैठक से पहले, भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने अपनी पहली एनडीए-भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाग लेने को लेकर भारी उत्साह व्यक्त किया.

मित्तल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले, मुझे एनडीए और भाजपा की इस पहली संसदीय बैठक में भाग लेने का अवसर पाकर बहुत खुशी हो रही है. मुझे प्रधानमंत्री और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने का मौका मिलेगा. देश को कैसे आगे ले जाना है और मुझे किस दिशा में काम करना चाहिए, इस पर मिलने वाला मार्गदर्शन मेरे लिए एक नई राह दिखाएगा.

Author

Related Articles

Back to top button