बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का अल्टीमेटम

3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। मध्यप्रदेश पटवारी संघ की तहसील इकाई सिंगरौली नगर ने अपनी वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने की स्थिति में 3 अगस्त 2026 से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कई बार शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

संघ ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर के पटवारी 3 अगस्त से कलमबंद हड़ताल शुरू करेंगे।
पटवारी संघ ने कहा कि हड़ताल की स्थिति में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, राजस्व अभिलेखों के संधारण सहित अन्य राजस्व संबंधी शासकीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संघ ने शासन से समय रहते वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button