बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

मौके पर कई शिकायतों का निराकरण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं। जनसुनवाई में लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, वहीं अन्य शिकायतों में त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव, उप निरीक्षक श्रीमती रूपा अग्निहोत्री, उप निरीक्षक श्री स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। सिंगरौली पुलिस द्वारा जनहित में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button