बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित

विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश

सिंगरौली। शासन के निर्देशानुसार संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा-समृद्ध भारत”, “नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन से नशे से दूरी बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button