विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने मनोनीत एल्डरमैन का किया स्वागत

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनोनीत किए गए एल्डरमैन के सम्मान में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एल्डरमैन किरण सोनी का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केशरी, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (संजय), व्यापार मंडल के पदाधिकारी, भारत विकास परिषद के सदस्य, सुरेश गिरी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने किरण सोनी को एल्डरमैन मनोनीत होने पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। समारोह का माहौल आत्मीय रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।













