बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर चरगोड़ा में आयोजित

विधायक एवं कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शिविर का शुभारंभ

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्यः- रामनिवास शाह
एक स्थान पर आमजन की समस्याओं का होगा समाधान, प्रशासनिक गतिशीलता एवं मानीटरिंग को मिलेगी गतिः- गौरव बैनल

सिंगरौली। शासन की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत चरगोड़ा में किया गया। शिविर का शुभारंभ सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामनिवास शाह एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी परेशानी के शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अभियान के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से प्रशासनिक गतिशीलता एवं मानीटरिंग को बढ़ावा मिलेगा तथा सुशासन की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त होंगे। जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की कठिनाइयों को समझकर उनका समाधान किया जा रहा है। जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारी शिविरों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की मानीटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा में दर्ज शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार एवं समग्र आईडी सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्रतानुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा उन्हें दिए गए समस्याओं से संबंधित आवेदनों का भी परीक्षण कराकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कराया जाएगा। शिविर के दौरान अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, जनपद सदस्य श्री राम सयन बैस, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल शाह, श्री कमलेश शाह सहित संबंधित पंचायतों के सरपंच, जिलाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button