बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

यूजीसी नेट में सत्यार्थ प्रकाश चतुर्वेदी ने हासिल की सफलता

जियोग्राफी विषय में 90.04 परसेंटाइल, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए हुए क्वालिफाई

सिंगरौली। यूजीसी-नेट जून 2026 के घोषित परिणाम में सत्यार्थ प्रकाश चतुर्वेदी ने जियोग्राफी विषय से शानदार सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी स्कोरकार्ड के अनुसार सत्यार्थ प्रकाश ने कुल 300 अंकों में 202 अंक प्राप्त करते हुए 90.0473530 परसेंटाइल हासिल किया है।

सत्यार्थ प्रकाश चतुर्वेदी ने भूगोल (Geography) विषय से यूजीसी-नेट परीक्षा दी थी। उनका आवेदन असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) एवं पीएचडी के लिए था। जारी परिणाम में उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किया गया है।

एनटीए के स्कोरकार्ड के मुताबिक उनके विषय में कुल 46,194 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, जबकि 35,267 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलोजी के पूर्व छात्र रहे है सत्यार्थ प्रकाश की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

सत्यार्थ प्रकाश चतुर्वेदी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया। उनकी इस उपलब्धि को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button