देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

8वें वेतन आयोग की बैठकों का शेड्यूल जारी: जयपुर, चेन्नई, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में होगा मंथन; फिटमेंट फैक्टर व पेंशन पर होगी चर्चा

 

नई दिल्ली। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के साथ विचार-विमर्श के लिए सितंबर और अक्टूबर माह की बैठकों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में परामर्श सत्र आयोजित करेगा। इन बैठकों में फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम बेसिक सैलरी, पेंशन संशोधन, एचआरए व डीए समेत भत्तों और पदोन्नति की शर्तों पर संगठनों से सीधे सुझाव लिए जाएंगे।

बेंगलुरु में 7-8 अक्टूबर को बैठक, 18 सितंबर तक आवेदन अनिवार्य

शेड्यूल के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को परामर्श बैठक आयोजित होगी। इसमें भाग लेने और अपनी मांगें रखने के लिए कर्मचारी संगठनों को 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। बैठक में शामिल होने के लिए ज्ञापन जमा करने के बाद जनरेट हुआ ‘यूनिक मेमो आईडी’ होना अनिवार्य है।

इससे पूर्व 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर, 7-8 सितंबर को चेन्नई, 9 सितंबर को पुडुचेरी और 16 से 18 सितंबर 2026 के दौरान चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ यूटी के संगठनों के साथ बैठकें तय हैं।

2.86 से 3.83 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग

विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा 2.86 से लेकर 3.83 तक फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की जा रही है, जिससे न्यूनतम मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। साथ ही पेंशन पोर्टेबिलिटी और कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार पर भी चर्चा होगी।

1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी सिफारिशें, मिलेगा एरियर

नवंबर 2025 में गठित आयोग को मई 2027 तक अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है, लेकिन बैठकों का दौर पूरा होते ही दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक अंतरिम रिपोर्ट आने की संभावना है। आयोग की नई सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी मानी जाएंगी और लागू होने पर कर्मचारियों व पेंशनर्स को एकमुश्त एरियर मिलेगा। इस निर्णय का सीधा लाभ देश के 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिलेगा।

बैठकों का प्रमुख शेड्यूल:

जयपुर: 31 अगस्त एवं 1 सितंबर 2026

चेन्नई: 7 और 8 सितंबर 2026

पुडुचेरी: 9 सितंबर 2026

चंडीगढ़: 16 से 18 सितंबर 2026

बेंगलुरु: 7 और 8 अक्टूबर 2026

Author

Related Articles

Back to top button